पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने जताया विरोध
अलवर$ राजकीय कला कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राममोहन गुर्जर ने एक बैठक आयोजित कर गौरीदेवी कॉलेज में प्राचार्य ज्योति सिन्हा द्वारा पूर्व छात्रसंघ के नाम की अनावरण पट्टिका हटाकर खुद के एवं पति के नाम का पत्थर लगाने पर विरोध जताया है। राममोहन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निजी खर्च पर किसी के नाम के पत्थर हटाने की प्रथा गलत है। उन्होंने कहा है कि यदि ऐसे ही नामों को हटाया गया तो सभी जगह पैसे वालों के नाम लग जाएंगे। उन्होंने नाम की पट्टी को पूर्व की तरह लगाने की मांग प्राचार्य से की है। साथ ही कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
बैठक में धारा सिंह, नरेंद्र गुर्जर, सीताराम कसाना, हरिओम, केदार, गोरधन सिंह सहित कई पदाधिकारी व छात्रनेता मौजूद रहे।