पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन में सरस्वती महिला मंडल प्रथम

भजन में सरस्वती महिला मंडल प्रथम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. सेवा भारती की ओर से शुक्रवार को कंपनी बाग रोड स्थित मंगल परिणय में महिला भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सरस्वती महिला मंडल प्रथम रही। प्रतियोगिता में 11 भजन मंडलियों ने भाग लिया। प्रत्येक मंडली में से 5 से 7 महिला थीं। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. सरोज गुप्ता ने बताया कि गुरु श्याम महिला मंडल ने कान्हा तेरे चरणों की, सूरसागर भजन मंडली ने लगन मेरी बालाजी, राधा सेवक समिति ने मैंने पूछा सांवरिया तथा मेरे घर कब आओगे कान्हा भजन की प्रस्तुति दी। गणेश श्याम मंदिर पदयात्रा समिति की ऊषा शर्मा ने नरसी का भात की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि नवरेखा थी जबकि अध्यक्षता मित्तल हॉस्पिटल की डायरेक्टर अलका मित्तल ने की। निर्णायक मंडल में अनिता ठाकुर, डॉ. रश्मि जैन थी। कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय मंत्री डॉ. नरोत्तम लाल गुप्ता, जिला मंत्री डॉ. पंकज गुप्ता, विमला अरोड़ा, रामवतार गुप्ता, डॉ. जयश्री व केके शर्मा उपस्थित थे।