कॉलेज में दो कक्षों का लोकार्पण
अलवर$ गौरीदेवी कॉलेज में रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा की अनुशंषा पर निर्मित दो कक्षों का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ। लोकार्पण विधायक ज्ञानदेव आहूजा और विजय मुनि महाराज ने किया। इस दौरान आयोजित योजना मंच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रभारी लोकेश भट्ट ने वर्षभर की रिपोर्ट और योजना मंच की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ने कहा कि सभी को चारित्रिक पवित्रता बनाते हुए जो कहे वही करें, जो करें वही कहें का भाव रखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में पेयजल व्यवस्था के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा भी की। विजयमुनि महाराज ने शिक्षा का सभी दानों में महत्वपूर्ण बताया। सभापति सुनीता खाम्बरा ने कॉलेज में सीसी रोड बनाने की घोषणा की। इस मौके पर उपसभापति राजदुलारी शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित, डॉ. अनिल खत्री, डॉ. आरती माथुर, डॉ. कमलेश गुप्ता, एडवोकेट जनक सिंह आदि मौजूद थे। इससे पहले प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। संचालन डॉ. लता शर्मा ने किया।