- Hindi News
- बिजली मीटर में रिजर्व पाइंटबिजली के प्रीपेड मीटर में रिजर्व पाइंट तय है। जैसे ही 95 रुपए की राशि उप
बिजली मीटर में रिजर्व पाइंटबिजली के प्रीपेड मीटर में रिजर्व पाइंट तय है। जैसे ही 95 रुपए की राशि उपभोक्ता के प्रीपेड अकाउंट में बचेगी। एक बार लाइट गुल हो जाएगी। इसके बाद रिजर्व राशि के...
बृजमोहन शर्मा - अलवर
बिजली के बिल जमा करने को लाइन में घंटों इंतजार नहीं करना पड़े। पेनल्टी लगने की चिंता नहीं। मोबाइल फोन की तरह प्रीपेड कूपन लाए और रिसर्च कर । आपको यह बात अटपटी लगे पर शहर में कृषि उपज मंडी और सब्जी मंडी में पिछले दो साल से प्रीपेड मीटर की नई व्यवस्था से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं का यह कहना है शहर में ऐसी व्यवस्था हो तो बिजली की छीजत नहीं होगी। इसका सदुपयोग भी होगा। यह व्यवस्था कृषि उपज मंडी की ओर से की गई है। इस व्यवस्था को न्यूनतम बिजली छीजत वाली व्यवस्था माना जा रहा है। शेष - २२ पर
क्या-क्या फायदे
कृषि उपज मंडी समिति के सचिव इसाक हारून के अनुसार इस व्यवस्था के लिए दोनों मंडियों में कोटेड((इंसुलेटर केबल))तार लगवाए गए हैं। इससे मंडियों में बिजली की चोरी नहीं हो रही। जितना बिजली का उपयोग उतनी राशि खर्च। कम उपयोग से बिजली का प्रीपेड कूपन अधिक दिन चलेगा। यह सोच अधिक खर्चा करने से रोकती है। बिल व पेनल्टी का झंझट नहीं। शहर में भी ऐसी व्यवस्था हो तो लोगों को राहत मिलेगी। हमारे यहां यह व्यवस्था पिछले दो साल से बिना किसी अवरोध के चल रही है।