गणतंत्र का जश्न आज
भास्कर न्यूज. अलवर
गणतंत्र का जश्न रविवार को जिलेभर में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। यहां सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ((स्वतंत्र प्रभार)) हेमसिंह भड़ाना ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ के अनुसार ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण व सलामी ली जाएगी। इस मौके पर राज्यपाल के संदेश का पठन, स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों की विधवाओं का सम्मान किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय से अशोक सर्किल, एसएमडी सर्किल, मोती डूंगरी होते हुए मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी। इसी दिन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के मध्य शूटिंगबाल, बास्केटबाल के मैत्री मैच स्टेडियम में खेले जाएंगे। इधर, जिला कलेक्टर सुबह सवा आठ बजे शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को नमन करेंगे।
इनका होगा सम्मान
बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय की छात्रा वंदना गुप्ता को विश्वविद्यालय परीक्षा में अर्थशास्त्र में 79$ 78 प्रतिशत अंक प्राप्त करने, सेंट एंसलम स्कूल की छात्रा आर्यन मुखीजा व छात्रा रिषभ डुडेजा व वीएस मैमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र पुनय मेहंदीरत्ता को भोपाल मध्यप्रदेश में भारत सरकार द्वारा आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिनिधित्व करने, अलवर पब्लिक स्कूल के छात्र जतिन शर्मा को ताईक्वांडो ((मार्शल आर्टस राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल, सिल्वर ऑक स्कूल की छात्रा नमीता खंडेलवाल को राज्य स्तर पर जूनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गौरी देवी महाविद्यालय की छात्रा आशा को राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने, मेघा शर्मा को इंटरनेशनल फैशन डिजाइन में भाग लेने, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदेवपुरा के अध्यापक कमल सिंह को निर्वाचन कार्य कुशलतापूर्वक संपादित करने, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एसएमडी की छात्रा किरण मीणा को राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने, आर्य बालिका विद्यालय की छात्रा शर्मिष्ठा सिंह को 59 वीं नेशनल स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में भाग शेष - 16 पर