- Hindi News
- नगर परिषद में 14 सम्मानित होंगे ((अलवर)) : नगर परिषद की ओर से गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत
नगर परिषद में 14 सम्मानित होंगे ((अलवर)) : नगर परिषद की ओर से गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारियों को परिषद में...
अलवर। नगर परिषद की ओर से गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरोज जैन व उदय सिंह चौधरी, मोहन लाल सैनी, जगदीश, सीताराम व रामादेवी, सफाई कर्मचारी जगदीश, सुंदर, मक्खन, चंदो व लीला को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें परिषद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सभापति सुनीता खाम्बरा सम्मानित करेंगी।