पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफार्म नंबर दो की ओर शुरू होगा पार्किंग स्टैंड

प्लेटफार्म नंबर दो की ओर शुरू होगा पार्किंग स्टैंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ शीघ्र दुपहिया वाहन पार्किंग स्टैंड शुरू होगा। इसके लिए रेलवे ने स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के फुट ब्रिज के पास 364 वर्ग मीटर क्षेत्र में दुपहिया वाहन पार्किंग स्टैंड बनाया जाएगा। स्टैंड पर करीब 250 वाहन खड़ा हो सकेंगे। फिलहाल स्टेशन पर रेलवे के दो साइकिल स्टैंड हैं। इनमें एक साइकिल स्टैंड प्लेटफार्म नंबर एक की ओर तथा दूसरा रिजर्वेशन कार्यालय के पास है।
वाहन खड़ा करने का यह लगेगा शुल्क
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे के लिए साइकिल के दो रुपए शुल्क देना होगा। दुपहिया वाहन के लिए 12 घंटे का 7 रुपए किराया शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अगले 12 घंटे के लिए वाहन स्वामी को 10 रुपए किराया शुल्क
देना होगा।