सर्द हवाओं के आगे धूप बेअसर
भास्कर न्यूज. अलवर
शहर में शनिवार को ठंडी हवा चलने से धूप में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय शहर के बाहरी क्षेत्र में हल्का कोहरा था। सुबह 11 बजे तक मौसम साफ हो गया। दोपहर के समय कुछ देर के लिए आकाश में हल्के बादल छाए। ठंडी हवा चलने से धूप में भी लोगों को ठंड लग रही थी। शाम होते होते ठंड का असर और बढ़ गया।
6 ट्रेनें लेट आईं :अलवर. कोहरे के कारण शनिवार को भी ट्रेनें देरी से चली। 6 ट्रेनें एक घंटे से लेकर 5.19 घंटे तक देरी से अलवर आईं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आने वाली इलाहाबाद- जयपुर 5.19 घंटे, पूजा एक्सप्रेस 2.04 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस एक - एक घंटे देरी से आई। शाम को गरीब नवाज एक्सप्रेस 1.35 घंटे देरी से आई।