नाले में गिरने नर्सिंगकर्मी की मौत
अलवर. नयाबास चौराहे के पास शनिवार शाम नाले में गिरने से एक नर्सिंगकर्मी की मौत हो गई। वह शाम को घर से घूमने के लिए निकला था। अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि शाम को किसी राहगीर को पीएनटी क्वार्टर्स के पास नाले में एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लोगों की मदद से उसे बाहर निकला और राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान साउथ वेस्ट ब्लॉक निवासी प्रवीण शर्मा ((33)) के रूप में हुई है। मृतक के भाई अंबेडकर नगर निवासी नरेश कुमार गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रवीण शर्मा शाम को साढ़े पांच बजे घर पर घूमने की कह कर निकला था। प्रवीण शर्मा शिशु अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी था।