- Hindi News
- कड़ी नाकेबंदी, होटल व धर्मशालाओं की तलाशी
कड़ी नाकेबंदी, होटल व धर्मशालाओं की तलाशी
अलवर. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पर जिले में कड़ी नाकेबंदी की गई। इस दौरान वाहनों की जांच की गई तथा पुलिस ने होटल, धर्मशालाओं व सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया। जिले में प्रवेश मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की गई। जांच अभियान देर रात तक चला। दिल्ली, हरियाणा, उतर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नहीं करने दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए विशेष एहतियात बरती जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में गश्त करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।