उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज. अलवर
जिले भर में गणतंत्र दिवस पर राजनीतिक, सामाजिक, सरकारी व शिक्षण संस्थाओं को कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी गई।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से केडलगंज स्थिति कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, शहर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता, नगर परिषद सभापति सुनीता खाम्बरा, उपसभापति राजदुलारी शर्मा, पं. जलेसिंह आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप आर्य, रामबहादुर सिंह तंवर, रूपनारायण शर्मा, गोपालदास खटीक, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा, दीपेंद्र सैनी, श्वेता सैनी, प्रकाश गंगावत, प्रदीप सिंह, सीएल जाजोरिया मौजूद थे।
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में एक्सईएन खंड प्रथम अशोक गुप्ता व पूर्व एक्सईएन((सेवानिवृत)) धर्मचंद जैन ने झंडा फहराया। इस मौके पर एक्सईएन रामगोपाल मीणा व संगीत अरोड़ा भी मौजूद थे। बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीएस चौधरी ने झंडारोहण किया। समारोह में उपाचार्य डॉ. आरसी खंडूरी तथा प्राध्यापक व कर्मचारियों ने भाग लिया। राजर्षि कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के शिविर में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. आरए खंडेलवाल ने झंडारोहण किया।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्राचार्य निरंजन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष सीएल योगी व पूर्व प्राचार्य ओपी माथुर ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आरएस चौधरी ने किया। युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एचपी त्यागी ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. चिश्ती, डॉ. एसबी सारस्वत, डॉ. अजीत सिंह व डॉ. अशोक पाठक ने विचार व्यक्त किए। संचालन इंट्री चिकित्सक आर्निका ने किया।
नेशनल अकादमी में संस्थापक सदस्य दीनदयाल गुप्ता ने तिरंगा फहराया। प्राचार्य रेखा यादव ने गणतंत्र दिवस संबंधी प्रेरक प्रसंग सुनाए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूला में प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जाटव ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीना कपूर थी। अध्यक्षता विजय कुमार माथुर ने की। ओसवाल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ओसवाल जैन समाज के अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक पालावत ने ध्वजारोहण किया। जैन शिक्षण समिति के अध्यक्ष महेंद्र जैन, सचिव संजय कुमार सचेती व प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
वीएलएम पब्लिक स्कूल में निदेशक अजय लोचन माथुर ने झंडारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रेखा शारदा, अनामिका गुप्ता व दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।अलवर पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व छात्रा वंदना शर्मा, प्रधानाचार्य एसएन पटवर्धन व विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष नीरज गर्ग के सामूहिक रूप से झंडा फहराया। हैपी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल व हैपी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामूहिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर प्रो.रघुवर दयाल ने ध्वज फहराया। समारोह में स्कूलों की बाल हित शिक्षा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। चिकानी स्थित लाड्र्स इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि मनोज चाचान ने तिरंगा फहराया। अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक एमएल शर्मा ने की। माउंट लिटेरा जी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक राजन झिरीवाल व प्रधानाचार्य एसके बोस ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।। बीएल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में झंडारोहण अशोक शर्मा, सुनील बिल्खा, गोपेश जैमन, भूपेंद्र बिंद्रा, जगदीश जुनेजा व हरद्वारी लाल खंडेलवाल ने किया। प्रधानाचार्य सुमन बिल्खा ने आभार व्यक्त किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रेलवे स्टेशन में मुख्य अतिथि डॉ. एससी मित्तल झंडारोहण किया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पदम चंद जाजू, डॉ. रश्मि जैन, डॉ. अलका गुप्ता व डॉ एसके जैन आदि थे। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. तीन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि समाज सेवी सुमित्रा सैनी थी। अध्यक्षता संस्था प्रधान हेमंत शर्मा ने की। न्यू सेंट थॉमस पब्लिक सैकंडरी स्कूल में पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा ने झंडारोहण किया। अध्यक्षता आचार्य ओपी शास्त्री ने की। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
राम देई आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्ती राम जाटव ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष मामराज सैनी व सचिव आरपी बैरवा भी मौजूद थे। आदर्श विद्या मंदिर रामगली में मुख्य अतिथि सीताराम गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। शीला रानी अरोड़ा बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में ध्वजारोहण कक्षा दस में प्रथम स्थान पर रही छात्रा वैशाली गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा समिति के व्यवस्थापक महावीर प्रसाद यादव थे।
रामेश्वरम पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य उमाशंकर भारद्वाज ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर हेमलता, जया, भारती, महबूब, उदय, पूजा व अनुराधा ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
अपना घर शालीमार रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रवण कुमार धवन ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम में हाउसिंग सोसायटी के डायरेक्टर अशोक सैनी, अश्विनी खोसला व सोसायटी के अध्यक्ष कपूर चंद्र शर्मा ने भाग लिया। प्रवक्ता जितेंद्र जीते ने बताया कि सोसायटी के प्रथम नागरिक महेंद्र जुनेजा को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। संचालन शैलेंद्र चौधरी ने किया। तोलानी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस के सचिव एसआर यादव थे। अध्यक्षता राजकुमार बक्षी ने की। समारोह में भोलाराम शर्मा, स्कूल की डायरेक्टर सुधा तोलानी, रेवती रमण शर्मा, कंचन तोलानी, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र विद्रोही, नगेंद्र जैन ने भी विचार व्यक्त किए। तोलानी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार तोलानी ने आभार व्यक्त किया।
डाटा ग्रुप के विजय सोलवेक्स एवं दीपक वेजप्रो प्रा. लिमिटेड के फैक्ट्री परिसर में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन निरंजन लाल डाटा, महा प्रबंधक विजय डाटा आदि थे।अलवर जिला ब्राह्मण सभा की ओर से ब्राह्मण छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ((पाड़ा ))ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में वार्डन सुरेश अवस्थी, प्रहलाद शर्मा व छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने भाग लिया। डॉ. भीमराव ज्ञान प्रकाश समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मसिंह बैरवा ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में बुधन लाल, लालचंद वर्मा, किशनलाल रसगनिया आदि ने विचार व्यक्त किए। लोक सुलभ संस्थान व सेवा स्तंभ की ओर से गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।