पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के जयपुर सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक

कांग्रेस के जयपुर सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को होटल स्वरूप विलास में हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव एवं अलवर प्रभारी जगदीश शर्मा ने २९ और तीस जनवरी को जयपुर में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह पुंडीर ने बताया कि पंचायत और नगर निकाय सम्मेलन में २९ को प्रदेश की सभी पंचायत समिति सरपंच, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, जिला प्रमुख तथा तीस जनवरी को होने वाले सम्मेलन में नगर परिषद, पालिकाओं के पार्षद सुबह दस बजे जयपुर के करणी पैलेस जाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, शीला मीणा, उर्मिला योगी, सुरेश गौतम, गोपालदास आदि उपस्थित थे।
नए साथियों को मिले मौका
जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित ने पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट को अपना इस्तीफा भेज दिया है। सोमवार को हुई मीटिंग में उन्होंने इसकी जानकारी दी कि करीब ढाई वर्ष तक जिलाध्यक्ष पद पर काम करने के बाद अब वे नए साथियों को मौका देना चाहते हैं।