बाइक सवार को लूटने के तीन आरोपी पकड़े
अलवर. एमआईए थाना पुलिस ने बाइक सवार को लूटने के आरोप में रविवार को तीन जनों को गिरफ्तार किया है। न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने बताया कि 8 दिसंबर की शाम नाहरपुर गांव निवासी अरशद मोटरसाइकिल से बगड़मेव से अलवर जा रहा था। बहाला गांव के पास वह लघु शंका के लिए रुका था। पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन जनों ने मारपीट कर उससे 16 हजार रुपए, 50 ग्राम वजन चांदी की चेन, मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में रविवार शाम अग्यारा बांध के पास से बगड मेव निवासी कालू, रसीद व बंजीरका गांव निवासी बिल्ला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लूट की अन्य वारदात खुलने की संभावना है।