स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
अलवर. राजर्षि कॉलेज में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में सोमवार को स्वयंसेवकों ने कॉलेज में श्रमदान किया और सफाई की। इसके बाद प्रो. संजय दरगन ने व्यक्तित्व विकास के तहत इंटरव्यू फेस कैसे करें विषय पर व्याख्यान दिया। स्वयंसेवकों ने गोद ली हुई बस्ती दिवाकरी, रूपवास, भूगोर व खुदनपुरी में श्रमदान किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बी एम सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार मीणा, प्रो. प्रकाश सिंघाडिय़ा मौजूद रहे।