पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअलवर. राजकीय शिक्षण संस्थाओं को आर्थिक सहयोग करने वालों का नारायणीदेवी मनोहर लाल छाबड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम नजर बगीची में हुआ। समारोह के अतिथि डीईओ एवं जिला कमिश्नर भैरूराम गुर्जर व डीईओ सेकंड सरदारमल यादव थे जबकि अध्यक्षता अशोक सैनी ने की।
सहायक जिला कमिश्नर अशोक आहूजा ने बताया कि सम्मान डॉ. वी के अग्रवाल, अशोक सैनी, डॉ. एस सी मित्तल, डॉ. विक्रांत सोलंकी, सुधा तोलानी, इंद्र कुमार तोलानी, गुलशन भाटिया, चंद्रकांता भाटिया, अमित छाबड़ा, ज्योति छाबड़ा, संजय भाटिया, अनुराग छाबड़ा, प्रेम आहूजा, सत्यप्रकाश सोनी, प्रदीप मित्तल, ज्ञानप्रकाश, सुमन बरसीवाल, रामस्वरूप मीणा को दिया गय।
इस दौरान राजकुमार जैन, वेद प्रकाश गुप्ता, एचएम दिनेश शर्मा, सीओ स्काउट प्रमोद शर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर लक्ष्मी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश शर्मा ने किया।
- - -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.