पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफोर्डेबल हाउसिंग का मामला उठाया

अफोर्डेबल हाउसिंग का मामला उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव ने सोमवार को विधानसभा में बीरनवास में प्रस्तावित अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का मामला उठाया। उन्होंने सन सिस्टम इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन तथा फाल्गन रियल्टी सर्विस प्रा. लि. हाउसिंग कंपनियों द्वारा स्कीम के तहत फ्लैट देने के नाम पर एडवांस राशि लेने तथा चार वर्ष बाद भी पजेशन नहीं देने का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि इन तीनों कंपनियों को कुल 1296 फ्लैट देने थे लेकिन अभी तक निर्माण ही शुरू नहीं कराया गया है जबकि डवलप जमीन पर महंगे दामों में प्लाट काटकर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने रीको द्वारा मेगा हाइवे के लिए अधिग्रहित चार हजार वर्ग मीटर पर अतिक्रमण कर लेने की भी शिकायत की। विधायक के सवाल पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने जवाब दिया। कटारिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की बात कही।