पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंसिपल ने हटवाया अपने नाम का पत्थर

प्रिंसिपल ने हटवाया अपने नाम का पत्थर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. गौरीदेवी कॉलेज में प्रिंसिपल द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के सामने वाले हिस्से में पूर्व में लगे हुए छात्रसंघ अध्यक्ष गरिमा गौतम के नाम की अनावरण पट्टिका को प्रिंसिपल ज्योति सिन्हा द्वारा वापस लगवा दिया गया है। वहीं उन्होंने खुद के नाम का पत्थर भी हटवा दिया है। पत्थर लगाने के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष सहित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों के विरोध के बाद कॉलेज प्रबंधन को यह निर्णय वापस लेना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्राचार्य द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के सामने वाले हिस्से में पहले से लगे हुए छात्रसंघ अध्यक्ष गरिमा गौतम के नाम के पत्थर को हटवाकर खुद के नाम का पत्थर लगाने का मामला सामने आया था।