अलवर. राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन मंगलवार को अलवर आएगी। रेल बजट में घोषित राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस का ३० जनवरी से नियमित संचालन होगा। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक रंगलाल मीणा ने बताया कि स्पेशल ट्रेन मंगलवार सुबह ९.०२ बजे अलवर आएगी।