पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभापति मामले में याचिका दायर सुनवाई पांच को

सभापति मामले में याचिका दायर सुनवाई पांच को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. नगर परिषद सभापति सुनीता खाम्बरा के सामान्य सीट से जीतने व परिषद रिकार्ड में सामान्य जाति का होने के बावजूद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित पद पर चुने जाने के मामले में पूर्व सभापति कमलेश सैनी की ओर से याचिका दायर की गई है। सभापति खाम्बरा के वकील की ओर से इस मामले में केविएट लगाई गई ।
सैनी के वकील माधव मित्र ने बताया कि सभापति खाम्बरा के निर्वाचन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर छह लोगों को नोटिस जारी किए गए है। इनमें डीएलबी सचिव, उपशासन सचिव एवं निदेशक, आयुक्त, निर्वाचन संबंधी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करने वाली उप सभापति राजदुलारी शर्मा, पर्यवेक्षक एडीएम प्रथम हरभान मीणा व सभापति सुनीता खाम्बरा शामिल है। सभापति खाम्बरा के वकील मोहित गुप्ता ने बताया कि इस मामले में सभापति की ओर से उन्होंने केविएट लगाई कि उनका भी पक्ष सुना जाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने पांच फरवरी की तिथि सुनवाई के लिए तय की है।