- Hindi News
- कूर्मांचल समाज की बैठक में लिए कई निर्णय
कूर्मांचल समाज की बैठक में लिए कई निर्णय
अलवर. कूर्मांचल समाज विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक 26 जनवरी को आयोजित हुई। बैठक में समाज की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जयपुर में आयोजित उतरैणी कौतिक 2014 में कूर्मांचल समाज विकास समिति द्वारा प्रदत्त सहयोग के लिए अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा राजस्थान प्रदेश द्वारा समाज को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यकारिणी व समाज के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता व बच्चों की निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव भी लिया गया। बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव सुरेंद्र सिंह नेहरा, उपाध्यक्ष पं. अरुण जोशी, कोषाध्यक्ष महेश पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
- - -