रामचरण महाराज की जयंती 13 फरवरी को
अलवर. विजयवर्गीय वैश्य मंडल की रविवार को दोपहर तीन बजे स्कीम नंबर दस स्थित विजयवर्गीय विद्यामंदिर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल विजयवर्गीय ने की। बैठक में 13 फरवरी को रामचरण महाराज की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में राधारमण, नवल किशोर, दिनेश चंद, नरेश, राजू, जयइंद्र, मनोज, दिलीप व अनूप ने भाग लिया।
- - -