वीर सावरकर नगर में मंत्री का अभिनंदन
अलवर.वीर सावरकर नगर विकास समिति की ओर से रविवार को कालोनी के पार्क में खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना का अभिनंदन किया गया। समिति के उपाध्यक्ष अनिल तायल ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री ने कालोनी के विकास व नागरिकों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। समिति के कोषाध्यक्ष सुनील जैन ने स्वागत भाषण दिया। समिति के अध्यक्ष महेंद्र गागल व संयुक्त सचिव सुनील गुप्ता ने चांदी का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेंद्र गागल ने की। कार्यक्रम में महेंद्र नकड़ा, ओपी धवन, हर्ष, बीएस धामाणी, उमेश मूर्ति, घनश्याम शर्मा, डीके सोनी, पी दास भगत, रघुनंदन गुप्ता, सुशील गोयल, रमेश खंडूरी व गिर्राज शर्मा आदि उपस्थित थे। इधर, महाराजा अग्रसेन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को. ऑपरेटिव सोसायटी कार्यालय में रविवार को शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सोसायटी अध्यक्ष ८० वर्षीय जुगलकिशोर गुप्ता को साफा पहनाया।
- - -