- Hindi News
- कानून में संशोधन की आवश्यकता : पुलक सागर महाराज
कानून में संशोधन की आवश्यकता : पुलक सागर महाराज
अलवर. दिगंबर जैन मुनि पुलक सागर महाराज ने कहा कि आज की परिस्थिति को देखते हुए वर्तमान कानून में संशोधन जरूरी है। वे रविवार को स्कीम नंबर आठ स्थित जैन बीएड कॉलेज में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शहीदों को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। लचर कानून के कारण हमारे सैनिक पड़ोसी देश पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। राष्ट्रीय पर्व आतंकी घटनाओं की आशंका के चलते सहमे हुए माहौल में मनाए जाते हैं। उन्होंने आतंकी घटना से निपटने के आमजन से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत चिंतनशील देश है और चिंतन के दम पर ही भारत का विकास हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में कभी निराश नहीं हों। विषम परिस्थिति में भी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाए। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट खिल्लीमल जैन ने किया। उन्होंने संस्थान के विकास पर प्रकाश डाला। संस्थान के अध्यक्ष सीए महेश जैन संचालित शिक्षण संस्थाओं की जानकारी दी। संस्थान के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया।