- Hindi News
- कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कम होगी आज
कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कम होगी आज
अलवर - मंगलवार को जलदाय विभाग के तूलेड़ा हैडवक्र्स पर बिजली गुल रहने के कारण कई क्षेत्रों में कम समय पानी की सप्लाई की जाएगी। कई क्षेत्रों में अंतिम छोर पर पानी नहीं आएगा। सहायक अभियंता रवि मेठी ने बताया कि स्कीम एक, दो, तीन, मंशा माता मंदिर, बजाजा बाजार, मुंशी बाग, बिच्छू की गली व आसपास के क्षेत्र में कम समय के लिए पानी की सप्लाई होगी।