पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साई में दो दिवसीय चयन प्रक्रिया आज से

साई में दो दिवसीय चयन प्रक्रिया आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. भारतीय खेल प्राधिकरण के स्थानीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में अलग-अलग खेलों के लिए चयन प्रक्रिया बुधवार से इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगी। केंद्र के सहायक निदेशक आरएस राठौड़ ने बताया कि केंद्र में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व हॉकी के आवासीय हॉस्टल में प्रशिक्षण के लिए बालकों का चयन किया जाएगा। गैर आवासीय खेल योजना के तहत बॉक्सिंग, निशानेबाजी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व हॉकी सभी में बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 से 18 वर्ष के मध्य तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया 30 जनवरी को भी चलेगी।