पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के आधुनिकीकरण की मांग

बस स्टैंड के आधुनिकीकरण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने बस स्टैंड का आधुनिकीकरण करने की मांग को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हेमसिंह भड़ाना को मांग पत्र सौंपा। मत्स्य नगर आगार शाखा के सचिव शंभु दयाल यादव व अलवर आगार के सचिव कालीचरण जोशी ने कहा है कि शहर के तेजी से होते विकास के बीच अलवर बस स्टैंड की अपेक्षा हो रही है। बस स्टैंड पर आने वाले विभिन्न प्रदेशों और स्थानीय यात्रियों को सुविधा देने के लिए बस स्टैंड का आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए।
मजदूर कांग्रेस की बैठक 6 फरवरी को
अलवर. राजस्थान परिवहन निगम मजदूर कांग्रेस((इंटक)) की बैठक 6 फरवरी को दोपहर तीन बजे केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता शशिकांत सैनी ने बताया कि बैठक में रोडवेज निगम व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।