सीवरेज के लिए खोदी सड़क बनवाने की मांग
अलवर. अंबेडकर नगर डवलपमेंट सोसायटी ने कालोनी में सीवरेज लाइन के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत व मेनहोल के ढक्कन लगवाने की मांग की है। सोसायटी के सचिव मान सिंह अंबेश ने बताया कि कालोनी में 200 फुट रोड से एमआईए की ओर जाने वाले रोड पर कई स्थानों पर सीवरेज लाइन के मेनहोल के ढक्कन नहीं है तथा सड़क खुदी हुई है। खुले मेन होल्स में बच्चों व पशुओं के गिरने की आशंका बनी रहती है।
- - -