अलवर. संस्कार भारती की ओर से आयोजित भारत माता पूजन एवं रंग भरो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम दो फरवरी को दोपहर दो बजे नए सूचना केंद्र में आयोजित होगा। संस्था के प्रचार मंत्री रविशंकर गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर बच्चों के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।