कला कॉलेज में सेमिनार का समापन
अलवर. कला कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित स्नातकोत्तर सेमिनार का समापन मंगलवार को हुआ। सेमिनार में याक्षिका चौहान, हयात खान, बदलूराम, निर्मला, दीपक, मनोज, प्रियंका व सुमित्रा ने विचार रखे। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पी एस चौधरी व उपाचार्य आर सी खंडूरी ने शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विभागाध्यक्ष डॉ. विमलेश गुप्ता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इधर, अर्थशास्त्र विभाग की ओर से केंद्र राज्य वित्तीय संबंध विषय पर स्नातकोत्तर सेमिनार का आयोजन किया गया। सत्र में अंशु सैनी, भगवान सिंह, तनुजा सोनी ने पत्रवाचन किया। मुख्य वक्ता डॉ. सत्यभान यादव थे तथा अध्यक्षता प्रो. विश्राम लाल मीणा ने की। दूसरे सत्र में गरीबी एवं खाद्य सुरक्षा विषय पर चर्चा हुई। इसमें शीला मीणा, कोमल आहूजा, राकेश व तनुश्री ने पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ. अनिल यादव, डॉ. नीलम सारस्वत मौजूद रहे। इतिहास परिषद की ओर से पीजी सेमिनार में पत्रवाचन हुए। मुख्य अतिथि उपाचार्य आर सी खंडूरी थे और अध्यक्षता उपाचार्य डॉ. पीएस चौधरी ने की। सेमिनार में छात्रा रजनी, विजेता बेनीवाल, नेहा करोतिया, नीलम महेश, मंजू मीणा, मनीष व दिनेश ने पत्रवाचन किए। इस दौरान हुए इतिहास परिषद के गठन में विजेता बेनीवाल को अध्यक्ष, नेहा करोतिया को सचिव, मीनाक्षी को उपाध्यक्ष व साधनसिंह को सहसचिव नियुक्त किया गया। संचालन डॉ. फूलसिंह सहरिया व राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. आर जी मीणा, डॉ. अनुराधा माथुर, डॉ. पिंकी यादव, नीतू जेवरिया, ओमप्रकाश यादव, डॉ. उमेश रॉय व रेखा अजवानी मौजूद रहे।