किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
अलवर. कृषि विज्ञान केन्द्र नौगांवा में मंगलवार को दो दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. एमपी यादव ने उन्नत एवं संरक्षित खेती एवं विदेशी सब्जी की पैदावार की जानकारी दी। डॉ. विकास आर्य ने उन्नत नस्ल के दुधारू पशु, उनके प्रबंधन और पशु आहार की जानकारी दी, जबकि डॉ. बी. एल. मीणा ने सरसों की खेती में बीमारी की रोकथाम के उपाय एवं जल प्रबंधन के बारे में बताया। डॉ. सुमन खंडेलवाल ने किसानों को फूड प्रोसेसिंग एवं मूल्य संवर्धन की जानकारी दी। सरपंच स्वतंत्रलता बंसल ने महिला सशक्तिकरण एवं कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में केन्द्र के प्रोफेसर अक्षय कुमार, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ए. के. सिंह, आत्मा परियोजना निदेशक विजय सिंह, उप निदेशक के. एल. मीणा, कृषि अनुसंधान अधिकारी एसपी यादव, विकास अधिकारी धमेंद्र सोडानी सहित लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, बहरोड़, बानसूर और मुंडावर के प्रगतिशील किसान एवं महिला कृषक मौजूद थी।
- - -