पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल रोबोटिक चैम्पियनशिप संपन्न

नेशनल रोबोटिक चैम्पियनशिप संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय नेशनल रोबोटिक चैम्पियनशिप कार्यशाला का आयोजन एआर के सोल्यूशन व आईआईटी बोम्बे द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रिंसिपल निरंजन सिंह थे और अध्यक्षता राधेश्याम चौधरी ने की। कार्यशाला में रोबोट आर्य द्वारा आगे-पीछे मूवमेंट, लाइट फोबिया रोबोट, लाइट फोलोवर के मॉडल बनाए गए। दो टीमों को विजेता घोषित किया गया। इसमें प्रथम ग्रुप में गति मिति, दीपिका, रीना, कृतिका, नीरज व द्वितीय ग्रुप में साक्षी, राखी, वेणु, पूजा, अर्चना, शबनम शामिल थी। प्रिंसिपल ने बताया कि विजयी टीमें 8 व 9 मार्च को आईआईटी बोम्बे में फाइनल राउंड की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कार्यशाला में हर्षल प्रमोद जोशी, प्रो. संजय सैनी, सुभाष श्रीमाल, मनीष शर्मा, विजय यादव, कैलाश मीणा, राजवीर सिंह मौजूद थे।
- - -