अंशदायी पेंशन योजना समाप्त करने की मांग
अलवर. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत से जुड़े कर्मचारियों ने अंशदायी पेंशन योजना समाप्त करने की मांग की है। डीआरडीए में मंगलवार को हुई बैठक में इस संबंध में ज्ञापन तैयार कर फैक्स के जरिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भेजा गया है। महासंघ के जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा के अनुसार अंशदायी पेंशन योजना का जीपीएफ विभाग में सही रिकार्ड नहीं होने के कारण जो राशि काटी जा रही है उसके खुर्द-बुर्द होने की आशंका बढ़ गई है।
इसी तरह मेडिक्लेम पॉलिसी को भी खत्म करने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने इसे साठ दिवसीय कार्य योजना में शामिल कर प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को राहत दिलाने की मांग की है।