पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर
राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने कई मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामावतार ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से संघ ने विद्यार्थी मित्र शिक्षकों को शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश का मानदेय सहित सभी परिलाभ देने, न्यूनतम मानदेय बढ़ाने व स्कूल में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में भागीदारी कराने, आकस्मिक अवकाश व महिलाओं के लिए प्रसूति अवकाश देने और आंदोलनों के दौरान दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग शामिल की।