पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक वसूली पर बजरी ट्रक ऑपरेटर्स में नाराजगी

अधिक वसूली पर बजरी ट्रक ऑपरेटर्स में नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. न्यू अलवर बजरी ट्रक ऑपरेटर्स विकास समिति की मंगलवार को कंपनी बाग में बैठक हुई। समिति अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि बांदीकुई रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा नियम विरुद्ध रायल्टी वसूली जा रही है। इस संबंध में कई बार सरकार को अवगत कराने के बावजूद स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा। समिति से जुड़े लोगों ने इस संबंध में खाद्य आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाणा और शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल को ज्ञापन भी सौंपा। जल्द समाधान नहीं होने पर रोड जाम की चेतावनी दी गई है।