पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो को जेल भेजा

रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए भूडा के कानूनगो रामकिशन मीणा को जेल भेज दिया गया है। एसीबी के निरीक्षक बृजपाल सिंह ने बताया कि कानूनगो को सोमवार को एसीबी की टीम ने 300 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत भूडा गांव के भूपेश कुमार जैमन से रेहन रखी जमीन को मुक्त करने के एवज में ली गई थी। भूपेश के माता-पिता ने पीएनबी बैंक से लोन पर ट्रैक्टर लिया था। लोन की राशि चुकाने के बाद उसे जमीन मुक्त करानी थी।