गणतंत्र दिवस पर किया अभिनंदन
अलवर. गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल का वंडर हाइट्स वेलफेयर सोसायटी के द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा वंडर हाइट्स के हाल ही में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजेता एवं प्रतियोगियों को परितोषक वितरण किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष निकुंज सांधी एवं सचिव अतुल सिंह ने सभी शहरवासियों कि तरफ से विधायक का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक ने विजेता बच्चों को बधाई संदेश दिया एवं वंडर हाइट्स सोसायटी की व्यवस्थाओं की प्रसन्नता की। कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव बीएस धीर को ज्ञापित किया एवं स्मृति चिन्ह सोसायटी के उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने भेंट किया व ब्रिजेश सिन्हा ने शॉल पहनाकर सम्मान किया।