जुआ खेलते 10 गिरफ्तार
अलवर. शहर में मंगलवार शाम पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर 10 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे ढाई लाख से अधिक राशि बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे जनता बस सर्विस के ऑफिस में जुआ चल रहा है। यहां कोतवाल गणपत राम चौधरी के नेतृत्व में छापा मारा। यहां से ढकपुरी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार महाजन, स्कीम चार निवासी अमरलाल, दाऊदपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ राजा, टोली का कुआं निवासी विनोद कुमार सोनी तथा सिविल लाइन निवासी रमेशचंद गुप्ता को गिरफ्तार किया। इनसे 1 लाख 24 हजार 390 रुपए तथा ताश की तीन जोडिय़ां बरामद की हैं। दूसरी कार्रवाई लखंडावाला कुआं के पास एक प्लाईवुड के गोदाम पर की गई। यहां से पुलिस ने स्कीम नंबर पांच निवासी अजय कुमार, मन्नी का बड़ निवासी महेश कुमार जांगिड़, शेष - 18 पर
केशव नगर निवासी पवन कुमार महाजन, मालाखेड़ा बाहर दरवाजा निवासी महेंद्र कुमार तथा अशोका टॉकीज के पास निवासी कैलाशचंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 27 हजार 200 रुपए बरामद किए हंै। यह गोदाम पवन कुमार का है।