वंडर रेजीडेन्सी में लोन मेले का शुभारंभ
अलवर. अजय ग्रुप के जनरल मैनेजर प्रशांत बिंदल ने बताया कि अजय ग्रुप द्वारा वंडर रेजीडेन्सी पर 28 जनवरी से 4 दिनों के लिए घर लोन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें साइट पर विजिट करने वाले ग्राहकों के लिए निश्चित उपहार व रोजाना लक्की ड्रा के माध्यम से एक ज्यूसर मिक्सर ग्राइंडर और बंपर लक्की ड्रा में प्रथम द्वितीय व तृतीय को क्रमश: 5,3,2 ग्राम सोने के सिक्के दिए जाएंगे और जो ग्राहक मेले के दौरान बुकिंग कराएंगे। उनको प्रत्येक बुकिंग पर 50 ग्राम सोना उपहार स्वरूप दिया जाएगा एवं 4 दिनों में जो भी बुकिंग होगी उनमें से लक्की ड्रा में एक परिवार को 10 ग्राम सोने का उपहार दिया जाएगा। मेले के प्रथम दिन ही काफी परिवार साइट पर आए उन्होंने फ्लैट व बिल्डिंग के काम को सराहा और प्रशंसा कि वंडर रेजीडेन्सी में नए जमाने कि सभी सुविधाएं दि हुई है। अभी बिल्डिंग में 12 परिवार रह रहे है।