पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शुरू

युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोडावास. श्री लालजी महाराज नवयुवक मंडल झझारपुर एवं नेहरू युवा केंद्र अलवर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से रॉयल चैंबर में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। संयोजक भीमसिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़े युवाओं को समाज विकास के अहम मुद्दों से जोडऩे के लिए तैयार किया जाना है। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र अलवर के तोताराम रहे। अध्यक्षता फूलचंद जांगिड़ ने की। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार शर्मा व हवासिंह चौधरी रहे।
- - -