18 पदों के लिए उपचुनाव 14 को
भास्कर न्यूज - अलवर
जिले में पंचायती राज संस्थाओं के 30 नवम्बर 2013 तक रिक्त 18 पदों के लिए 14 फरवरी को उपचुनाव होगा। इनमें दो पंचायत समिति सदस्य, दो सरपंच और 14 वार्ड पंच चुने जाने हैं। चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ ने के अनुसार उपचुनाव के लिए 30 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस संबंध में जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।कठूमर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 4 (( एसटी)) एवं राजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 ((एससी)) में रिक्त पंचायत समिति सदस्य पद के उपचुनाव कराए जाएंगे। थानागाजी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत विजयपुरा ((एसटी महिला)) एवं कठूमर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जटवाड़ा ((एससी)) में रिक्त सरपंच पद के लिए चुनाव होना है। इसके अलावा बहरोड पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अनंतपुरा वार्ड संख्या 4 ((सामान्य)), ग्राम पंचायत कोहराना वार्ड संख्या 3(( ओबीसी )) व ग्राम पंचायत हमीरपुर वार्ड संख्या 5 (( सामान्य)), तिजारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टपूकड़ा वार्ड संख्या 3 ((एससी)) व वार्ड संख्या 8 ((ओबीसी महिला)), मुंडावर की ग्राम पंचायत दरबारपुर वार्ड संख्या 5 ((ओबीसी )), लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत बेरला वार्ड संख्या 2 ((ओबीसी महिला)), ग्राम पंचायत गंडूरा वार्ड संख्या एक ((ओबीसी )), थानागाजी की ग्राम पंचायत अजबगढ़ वार्ड संख्या 2 ((एससी)) व ग्राम पंचायत गढ़बसई वार्ड संख्या 2 (( ओबीसी )), बानसूर की ग्राम पंचायत छिंड वार्ड संख्या 2 ((सामान्य महिला)), ग्राम पंचायत बानसूर वार्ड संख्या 18 (( सामान्य )) एवं ग्राम पंचायत मेहन पुर वार्ड संख्या 7(( सामान्य महिला )) तथा राजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तिलवाड़ वार्ड संख्या 3 (( एसटी)) के पंच पदों के लिए उपचुनाव होना है।