एडिशनल कमिश्नर ने खंगाला रिकॉर्ड
भास्कर न्यूज - अलवर
मेवात आवासीय विद्यालयों में अनियमितता की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को एडिशनल कमिश्नर निशा मीणा ने एसएसए ऑफिस पहुंचकर सभी हॉस्टल्स के रिकॉर्ड को खंगालकर जांच की। उन्होंने हॉस्टल्स पर खर्च किए गए बजट के बारे में विभागीय लेखाधिकारियों और सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक से जवाब तलब किया। विधानसभा में किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव ने इस संबंध में सवाल भी उठाया था।
एडिशनल कमिश्नर निशा मीणा ने बताया कि हॉस्टल संचालित करने वाली संस्थाओं और संबंधित क्षेत्र के बीईईओ और विभागीय अधिकारियों की टीम को भेजकर अलग-अलग रिपोर्ट मंगवाई है। इसकी पूरी रिपोर्ट वे गुरुवार को सरकार को सौंप देंगी।
कहीं सही तो नहीं विधायक के सवाल