किसान मेला व प्रदर्शनी छह को
भास्कर न्यूज. अलवर
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण ((आत्मा)) योजनांतर्गत छह फरवरी को रूपवास स्थित जगन्नाथ जी मेला प्रांगण में किसान मेला व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषि विभाग ((आत्मा)) के परियोजना निदेशक विजय सिंह ने बताया कि मेले का उद्घाटन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना करेंगे। यहां फसल, फल, फूल एवं सब्जी की प्रदर्शनी प्रतियोगिता होगी, जिसमें फसलवार प्रथम को ४००, द्वितीय को ३०० एवं तृतीय स्थान को २०० रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मेले में किसानों को खेती, बाजार भाव, मौसम एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।