पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद प्रतियोगिता में पूनम प्रथम

वाद-विवाद प्रतियोगिता में पूनम प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में योजना मंच के तहत गतिविधियां बुधवार को शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपाचार्य डॉ. आरसी खंडूरी ने किया और अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीएस चौधरी ने की। प्रभारी प्रो. बिन्दलेश ने बताया कि पहले दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें पूनम शर्मा प्रथम, अरविंद द्वितीय और आकाश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्रवीण यादव को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. गायत्री यादव, डॉ. एस एस वेदवान और प्रो. अनूप सिंह थे। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में योजना मंच के डॉ. अनिल यादव, डॉ. नीलम, डॉ. कमल तिवाड़ी, डॉ. मंजू यादव, डॉ.आशीष शुक्ला, प्रो. सुरभि दयाल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन प्रो. उबैद अकरम फारुखी ने किया। स्काउट गाइड के तहत प्रतियोगिताएं 31 को राजकीय कला कॉलेज में स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी रेंजर लीडर डॉ. मिथलेश गुप्ता ने दी।