पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोचक मुकाबले

बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोचक मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. जिला बैडमिंटन संघ की ओर से शीतकालीन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बुधवार को कई मुकाबले हुए। सचिव भविन्द्र अरोड़ा ने बताया कि पुरुष वर्ग के 45 वर्ष से कम आयु के युगल लीग मैचों के ग्रुप ए में कपिल सैनी व मन्नी, संदीप शर्मा एवं हेमेन्द्र यादव तथा जयकुमार एवं संजय बांगा जीते। ग्रुप बी में मयूर भाटिया एवं हरवीर, राजेश बांगा एवं राकेश खंडेलवाल तथा विवेक शर्मा एवं विक्रम जैन ने मैच जीते। 15 वर्ष की किशोर वर्ग एकल प्रतियोगिता में अभिषेक, अक्षत गुप्ता, पुष्पेंद्र चावड़ा, लक्ष्य अग्रवाल, हैपी सैनी ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।