पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों की फाइलें खंगाल रहा बिजली निगम

किसानों की फाइलें खंगाल रहा बिजली निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर
राज्य सरकार के फैसले के बाद बिजली निगम के दफ्तरों में किसानों की पुरानी फाइलें खंगालने का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह के भीतर ही जिलेभर में हुई जांच के बाद अभी तक 608 किसानों पर लगाई पुरानी पेनल्टी का नियमानुसार हिसाब लगाकर 26 लाख राशि किसानों के हक में दर्ज की गई है। यह वो राशि है जो बिजली निगम के सतर्कता दलों ने निरीक्षण के दौरान किसानों से नियम विरुद्ध वसूली थी। इस राशि को किसानों के आगामी बिलों में समायोजित किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में ही महज 608 किसानों के हक में निकली बड़ी राशि ने निगम अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। कम किसानों के हिस्से में बड़ी राशि की जानकारी होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर जाएगा।