गांधीजी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आज
अलवर. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सुभाष चौक स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे विचार गोष्ठी रखी गई है। इसमें गांधी साहित्य और आज और कल की प्रासंगिकता पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा है।जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप पुंडीर ने बताया कि कार्यक्रम जिले के सभी ब्लॉकों पर होगा।