- Hindi News
- वैदिक विद्या मंदिर में रोग निदान शिविर 9 को
वैदिक विद्या मंदिर में रोग निदान शिविर 9 को
अलवर. रामजीलाल आर्य कन्या छात्रावास समिति एवं आर्य कन्या विद्यालय समिति के तत्वावधान एवं हरीश हॉस्पिटल के सौजन्य से 9 फरवरी को सुबह 9.30 बजे वैदिक विद्या मंदिर स्वामी दयानंद मार्ग में रोग निदान शिविर लगाया जाएगा। विद्यालय समिति के प्रधान जगदीश गुप्ता ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि शिविर में हृदय रोग, थायराइड, मधुमेह, मस्तिष्क रोग, दंत रोग, नाक, कान एवं गला, कैंसर रोग, गुर्दा, लीवर एवं अंत्र रोग के रोगियों को परामर्श दिया जाएगा। शिविर स्थल पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्वामी दयानंद की जयंती के उपलक्ष्य में पर्यावरण शुद्धि, विश्वशांति एवं सुख समृद्धि के लिए 16 फरवरी को सुबह 8.30 बजे वैदिक विद्या मंदिर स्वामी दयानंद मार्ग में 101 कुंडीय हवन का आयोजन होगा। आर्य कन्या विद्यालय समिति के प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यज्ञ के ब्रह्मा पंडित हरिप्रसाद व्याकरणाचार्य होंगे। अधिष्ठाता आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री अमरमुनि व राजस्थान एवं आर्य शिरोमणि पं. विनोदी लाल दीक्षित होंगे। हवन में 750 जोड़े भाग लेंगे।