पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस व गौतस्करों में फायरिंग

पुलिस व गौतस्करों में फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर/टहला. टहला-राजगढ़ रोड पर बुधवार तड़के गौतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायर किए गए। इस दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक को जब्त कर 10 गोवंश मुक्त करा लिए है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। राजगढ़-टहला रोड पर रात को एएसआई सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, संतोष कुमार व मान सिंह गश्त पर थे। राजगढ़ पुलिस ने सूचना दी कि नीमला की ओर से मिनी ट्रक में गोतस्कर गोवंश को भर कर ले जा रहे है। इस पर टहला रोड पर नाकेबंदी कराई गई। पुलिस जीप को देखकर गोतस्कर गाड़ी को मोड़कर टहला की ओर भागने लगे। इस पर टहला, मालाखेड़ा थाना प्रभारियों को गाड़ी का पीछा करने के निर्देश दिए गए। इधर एएसआई सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पीछा कर रही पुलिस गाड़ी पर गौतस्करों ने फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायर किया। गौतस्करों की गाड़ी श्रीचंदपुरा चैकपोस्ट के पास पलट गई। पुलिस ने पुन्हाना के जमालगढ़ निवासी आशीद मेव को पकड़ लिया जबकि उसके साथी भागने में कामयाब रहे।