पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकता प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण

एकता प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राज्यों के सर्व शिक्षा अभियान के निदेशकों की बैठक में अलवर के प्रोजेक्ट एकता के तहत स्कूलों में कराए गए कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। एसएसए आयुक्त नरेश पाल गंगवार ने प्रोजेक्ट को सभी जिलों में राजस्थान शिक्षा पहल कार्यक्रम के तहत लागू करने की बात कही। मंत्रालय सचिव ने शिक्षा के क्षेत्र में अलवर की इस पहल की सराहना की और सभी राज्यों के निदेशकों को निर्देश दिए। अलवर से प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण विष्णु स्वामी, तिलकराज पंकज, राजेश लवानिया और इमरान खान ने दिया।