पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअलवर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोजदीका में शिक्षक लगवाने की मांग को लेकर मोजदीका गांव के लोगों ने डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में करीब 300 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और शिक्षकों की संख्या मात्र 6 है। ना पीने के पानी की सुविधा है। ऐसे में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में रोहिताश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, मुकेश, महावीर सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल थे।
- - -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.